साप्ताहिक वैदिक यज्ञ-प्रवचन सत्र:

हर रविवार को विद्वानों के सान्निध्य में वैदिक यज्ञ, भजन, ध्यान एवं वेदों पर प्रवचन होते हैं। यह सत्र सामूहिक सहभागिता के साथ द्वारका एवं आसपास के क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाते हैं।

स्थान: रमन विहार सोसायटी, सेक्टर-11, द्वारका, प्रातः 7:30 से 9:30 तक।

घर-घर वैदिक यज्ञ:

कोई भी व्यक्ति अपने घर में किसी भी अवसर (जन्मदिन, वर्षगाँठ, पुण्य स्मृति आदि) पर निशुल्क यज्ञ करवा सकता है।

संपर्क: 9873242447, 9560631667

योग सत्र:

समय-समय पर योग अभ्यास और प्रशिक्षण शिविर आयोजित होते हैं। संस्था अन्य संगठनों के योग कार्यक्रमों में भी भाग लेती है।

महिला आर्य समाज का संचालन:

महिलाओं द्वारा संचालित महिला आर्य समाज प्रत्येक शनिवार को विभिन्न परिवारों में यज्ञ व प्रवचन करती है।

विशेष कार्यक्रम:

हर वर्ष वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाता है जिसमें वेद, गीता व रामायण पर आधारित प्रवचन व भजन होते हैं।

स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, जनमाष्टमी आदि राष्ट्रीय और धार्मिक अवसरों पर भी कार्यक्रम होते हैं।

बच्चों व युवाओं के लिए गतिविधियाँ:

“संस्कारशाला” के माध्यम से बच्चों व युवाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु योग, ध्यान, भजन, भाषण, पोस्टर आदि गतिविधियाँ होती हैं।

इच्छुक अभिभावक ईमेल या मोबाइल पर बच्चों का नाम पंजीकृत करवा सकते हैं।

सामाजिक सेवा व धर्मार्थ कार्य:

संस्था निरंतर जनकल्याण व धार्मिक उद्देश्यों के लिए कार्यरत है। जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

Scroll to Top